• Breaking News

    जौनपुर, फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, खुटहन, जौनपुर। शेरपुर गांव में बुधवार को घर से कुछ दूरी पर खेत में पाही के कमरे में एक युवक का फांसी के फंदे से लटकता शव पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। घटना को लेकर स्वजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। गांव निवासी 18 वर्षीय अंकुश पाल पुत्र विकास मंगलवार की शाम नित्य की तरह भोजन कर घर के से लगभग सौ मीटर दूर पाही पर सोने चला गया।

    सुबह 10 बजे तक वह घर नहीं आया तो स्वजन खोजते हुए पाही पर पहुंचे। आवाज़ देने और कुण्डी बजाने के बाद भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो दरवाजा तोड़ दिए। अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंकुश का शव छत की हूक से रस्सी के फंदे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना के पीछे क्या कारण है इस पर स्वजनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि पीएम के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad