• Breaking News

    जौनपुर में पुलिस और गो तस्कर में मुठभेड़ #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके एक साथी को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मौके से बिना नंबर प्लेट की एक स्विफ्ट कार, एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस और कुछ नकदी बरामद की गई है।

    यह घटना 17 दिसंबर की रात की है। थानाध्यक्ष खुटहन चंदन कुमार राय अपनी पुलिस और क्राइम टीम के साथ मरहट पुलिया पर मौजूद थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गभिरन की ओर से एक बिना नंबर की कार मरहट पुलिया की तरफ आ रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

    कुछ देर बाद संदिग्ध कार वहां पहुंची। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश रोहित यादव (पुत्र रामधारी यादव, निवासी घुघुरी सुल्तानपुर, थाना सरपतहां, जौनपुर) गोली लगने से घायल हो गया।

    उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साजिद (पुत्र अबरार अहमद, निवासी पटैला, थाना खुटहन) के रूप में हुई है।

    घायल रोहित यादव को तत्काल इलाज के लिए खुटहन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में थाना खुटहन में मुकदमा संख्या 375/25, धारा 109(1) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    पुलिस के मुताबिक, घायल अभियुक्त रोहित यादव पर विभिन्न जनपदों में गो-तस्करी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त साजिद के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने मौके से एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट कार, एक .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और 950 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष खुटहन सहित कुल आठ पुलिसकर्मी शामिल थे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad