• Breaking News

    जौनपुर, कुएं में मिला युवती का शव #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र की थानागद्दी चौकी अंतर्गत खर्गसेनपुर गांव में एक पुराने कुएं से युवती का शव मिला है। ईंट भट्ठे के पीछे स्थित इस कुएं में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।

    यह घटना बुधवार शाम की है, जब खर्गसेनपुर गांव में आबादी से दूर खेतों के बीच किसान सचिन अपनी फसल में खाद का छिड़काव कर रहे थे। तभी उन्हें बगल के कुएं से तेज दुर्गंध महसूस हुई। किसान ने कुएं में झांककर देखा तो एक शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया।
    सचिन ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। युवती के स्वेटर की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ।

    आधार कार्ड से मिली जानकारी के आधार पर सिपाही ने युवती के परिजनों को सूचित किया। युवती के पिता और छोटे भाई ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की पुष्टि की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad