जौनपुर, युवती को भगाने के आरोप में युवक पर केस दर्ज #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews 
जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है।

परिजनों ने चंदवक थाने में सूचना दी कि उनकी पुत्री को 14 दिसंबर की रात करीब 8 बजे राज गौतम उर्फ गोविंदा, पुत्र अंगनू राम, निवासी चंदवक थाना क्षेत्र, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी राज गौतम उनकी पुत्री को समझाने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। उन्होंने राज गौतम उर्फ गोविंदा के विरुद्ध युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक और युवती की तलाश की जा रही है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।